मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:13 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में ड्राफ्ट मतदाता सूची से पहले सुरक्षा बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन72 बार पढ़ा गया
बंगाल में ड्राफ्ट मतदाता सूची से पहले सुरक्षा बढ़ी

कोलकाता। कोलकाता पुलिस और राज्य के अन्य पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्रों के सभी थानों को नौ दिसम्बर को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची से पहले सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। आशंका जताई गई है कि सूची जारी होने के बाद हालात बिगड़ सकते हैं।यह निर्देश चुनाव आयोग की तीन-चरणीय स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) प्रक्रिया के पहले चरण के पूरा होने के बाद जारी किया गया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 25 नवम्बर को उत्तर 24 परगना के बनगांव में आयोजित अपने बड़े ‘एंटी-एसआईआर’ रैली में यही आशंका जताई थी कि सूची प्रकाशित होते ही “भयंकर अराजकता” फैल सकती है।उन्होंने कहा था कि बीएलओ ऐप पर फॉर्म अपलोड करने में खराब इंटरनेट की वजह से दिक्कतें आ रही हैं और त्रुटियां बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि एसआईआर प्रक्रिया में एआई का इस्तेमाल कर असली मतदाताओं को हटाकर फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं।राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की थी कि यदि बड़ी संख्या में असली मतदाताओं के नाम सूची से हटे तो तनाव बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि सभी थानों को पहले से सतर्क रहने और हालात संभालने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।अधिकारी के अनुसार, नाम हटने को लेकर होने वाले संभावित विरोध को धैर्य और संयम से संभालने की सलाह दी गई है। थानों के ओसी और आईसी को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश देने को कहा गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।इसके साथ ही, सभी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का आदेश भी जारी किया गया है, ताकि नौ दिसम्बर से पहले ही स्थिति पर पूरा नियंत्रण किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर