मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:31 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेशवासियों को पूरे माह झुलसाएगी तेज गर्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन10 बार पढ़ा गया

जयपुर प्रदेश में आगामी एक पखवाड़े तक तेज गर्मी पडऩे की मौसम

विभाग ने संभावना व्यक्त की है। इस दौरान नौतपा भी आएगा। इस दौरान प्रदेश

के कई शहरों का तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने इस बार

अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने

राज्य के 5 जिलों में अगले तीन-चार दिन हीटवेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी

किया है। इस दौरान राज्य में दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा

सकता है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इस पूरे माह तेज गर्मी पडऩे

के आसार जताए है। 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा 25 मई से 2 जून तक प्रदेश

में नौतपा रहेगा। नौतपा में तापमान भी बढ़ जाता है, इस वजह से इन 9 दिनों

को नौतपा कहा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार मई के आखिरी हफ्ते में

सूर्य और पृथ्वी के बीच की न्यूनतम दूरी रहती है जिस वजह से इस समय प्रचंड

गर्मी पड़ती है। 45 डिग्री पहुंचा पारा प्रदेश के पारे में धीरे-धीरे उबाल

आने लगा है। प्रदेश के 23 शहरों का दिन का पारा 40 पार दर्ज किया गया।

प्रदेश के दो शहरों का पारा 45 पार पहुंच गया। इसके अलावा 8 शहरों का पारा

42 और 43 डिग्री दर्ज किया गया। फलौदी शहर का पारा 45 पार रहा है। वहीं

प्रदेश के 13 शहरों का रात का पारा 25 पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार

जयपुर, अजमेर, भरतपुर, वनस्थली, भीलवाड़ा, पिलानी, सीकर, कोटा, बाड़मेर,

जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, बारां, डूंगरपुर,

संगरिया, जालौर, सिरोही, फतेहपुर और करौली का दिन का पारा 40 पार रहा। इसके

अलावा अजमेर, जयपुर, कोटा, चित्तौडगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू,

श्रीगंगानगर, डूंगरपुर और जालौर का रात का पारा 25 पार रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर