मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : अवकाश के दिन खोला स्कूल तो होगी मान्यता रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फरीदाबाद । ईद की छुट्टी के दिन महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए निजी

बस स्कूल हादसे को देखते हुए जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है।

शनिवार को उपायुक्त विक्रम सिंह के आदेश अनुसार शिक्षा विभाग ने राजपत्रित

अवकाश के दिन कोई स्कूल नहीं खुलने देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए

शिक्षा विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी कर दी गयी है।

इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है। शनिवार को

जारी प्रेस बयान में उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सरकारी छुट्टी के

दिन कोई निजी स्कूल अगर खुला तो उसकी मान्यता रद की जाएगी। ईद की छुट्टी के

दिन स्कूल खोलने वाले स्कूल संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इसके

साथ ही स्कूल बसों से संबंधित अगर कोई समस्या है, तो भी वह इस नंबर पर अपनी

शिकायत कर सकते हैं। उपायुक्त के आदेश अनुसार सभी प्राइवेट (अराजकीय)

विद्यालयों द्वारा राजपत्रित अवकाश के दौरान विद्यालय खोलने एवं प्राइवेट

विद्यालय संचालकों द्वारा विद्यार्थियों के परिवहन (बसों इत्यादि) के

नियमानुसार संचालन नहीं करने की शिकायतों को प्राप्त करने के लिए शिक्षा

विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी कर दी गयी है। अगर कोई

स्कूल आदेश की अवमानना करता है, तो कोई भी अभिभावक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल

आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने जिला

शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विद्यालयों को अवकाश के

बारे में अवगत करवाना सुनिश्चित करें और अवकाश के दिन निरीक्षण करें कि कोई

विद्यालय खुला हुआ न हो। कोई विद्यालय खुला मिलता है तो उसे बंद करवाकर

उसके खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें और नियमों के तहत

प्रत्येक बस संचालन के जो 14 नियम है उसकी पूरी पालना हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर