मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:11 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा मतदान से सपा को झटका, मनोज पांडेय ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया

लखनऊ,

27 फरवरी । राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान से पूर्व

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश

यादव को तगड़ा झटका लगा है। अखिलेश यादव के विश्वासपात्र पार्टी नेता और

विधानसभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने इस्तीफा देकर पार्टी में अंतर्कलह

और नाराजगी को स्पष्ट कर दिया है।

उत्तर

प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए आज विधानसभा में वोटिंग जारी है। मतदान

से पूर्व समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। पार्टी के विधानमंडल दल

के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने पद से इस्तीफा दे दिया। मनोज पांडेय भी

पिछले दो दिनों से अपनी पार्टी के संपर्क में नहीं थे। मनोज पांडे रायबरेली

के ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। उधर, अखिलेश यादव और

समाजवादी पार्टी की ओर से मनोज पाण्डेय के इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं

दी गयी है।

उनकी नाराजगी बीते दिनों

स्वामी प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी के बाद से देखी जा रही थी। हालांकि अपने

इस्तीफे में मनोज पांडेय ने विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिए

जाने की बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजकर की है। सियासी

गलियारों में अब उनके राज्यसभा चुनाव में हो रहे मतदान में सपा के खिलाफ

जाकर क्रास वोटिंग का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि मनोज

पांडेय बीजेपी प्रत्याशी को वोट कर सकते हैं।

विधायक

मनोज पाण्डेय की तरह ही समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने अपने बागी

तेवर पहले ही अपनाए हुए हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य ने तो अपनी पार्टी

तक बना ली। लोकसभा सभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी

जीताना भी समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर