मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 · रात 9:03 · नई दिल्ली संस्करण

सत्ताधारी गठबंधन में रार, पलामू लोकसभा सीट से राजद के ममता भुइयां को मिला सिंबल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू,। झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री से हटने के बाद

सत्ताधारी गठबंधन में लगातार कुछ ना कुछ रार चल रहा है। सीपीआई और सीपीएम

ने पहले ही इससे अलग होकर चुनाव मैदान में हैं। लालू प्रसाद की पार्टी राजद

ने पलामू लोकसभा सीट से आखिरकार ममता भुइयां को आधिकारिक तौर पर अपना

प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं चतरा लोकसभा सीट पर भी उम्मीदवार खड़ा

करने की जिद पर अड़ी है। ऐसे में महागठबंधन में ही अब लालू प्रसाद की पार्टी

राष्ट्रीय जनता दल अलग-थलग पड़ती नजर आ रही है।

बताया जाता है कि

दो दिनों पहले ममता भुइयां राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात

की थी, जहां उन्हें आधिकारिक तौर पर सिंबल दिया गया है। हालांकि झारखंड में

अभी भी इंडिया गठबंधन की तस्वीर साफ नहीं हुई है। पलामू और चतरा लोकसभा

सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपना दावा पेश करता रहा है।

इस संबंध

में राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि ममता भुइयां

पलामू लोकसभा सीट से प्रत्याशी होंगी, ममता भुइयां को सिंबल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राजद चतरा लोकसभा सीट पर भी तैयारी कर रही है।

ममता भुइयां मूल रूप से पलामू के सिंगरा की रहने वाली हैं। उन्होंने ने

करीब दो वर्ष पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। करीब एक महीना पहले ममता

ने राजद ज्वाइन किया था। इस दौरान ममता भुइयां ने राजद सुप्रीमो लालू

प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के पूर्व उप

मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मीसा भारती से मुलाकात की थी। मुलाकात करने के

बाद से ही ममता भुइयां पलामू के इलाके में सक्रिय रही हैं। पलामू में उनका

सामना बीडी राम से होना है। बीडी राम ने 2014 और 2019 में भाजपा की टिकट

पर जीत हासिल किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर