मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:54 · नई दिल्ली संस्करण

राजद की दोपहर 1 बजे तो भाजपा नेताओं की शाम 4 बजे होगी बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

-नीतीश कुमार के सभी विधायक पहुंचे पटना

पटना। बिहार में सत्ता का

समीकरण नए रूप में सामने आएगा इसके लिए शनिवार का दिन बेहद अहम है। भाजपा,

जदयू, राजद और कांग्रेस समेत तमाम अन्य राजनीतिक दल आज पूरे दिन एक के बाद

एक अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। अचानक से सभी दलों में आई सक्रियता के पीछे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महागठबंधन से अलग होकर फिर से एनडीए में जाने

की अटकलबाजियां हैं। पिछले 48 घंटे के दौरान कई ऐसी घटनाएं देखने को मिली

जिसमें नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच दूरियां साफ तौर

पर नजर आई। वहीं भाजपा ने बिहार में एनडीए सरकार की वापसी के संकेत भी दे

दिए हैं।

-राजद की बैठक

सीएम नीतीश की भाजपा से बढ़ती

नजदीकियों के बीच लालू यादव की पार्टी राजद भी इससे चिंतित दिख रही है। इन

स्थितियों में राजद का अगला कदम क्या होगा और अगर नीतीश एनडीए के साथ जाते

हैं तो राजद किस तरीके से राजनीतिक परिस्थितियों को संभालती है। इस पर लालू

यादव ने एक बैठक बुलाई है। राजद विधायकों और नेताओं की यह बैठक शनिवार

दोपहर 1:00 बजे बुलाई गई है। सियासी बदलाव वाली स्थिति में इससे राजद कैसे

निपटे इस पर बैठक में अहम चर्चा की जायेगी। पार्टी के सभी विधायकों को

भरोसे में लेकर बदली परिस्थियों में उस अनुरूप सियासी रणनीति बढ़ाने पर

चर्चा की जा सकती है।

-भाजपा करेगी ऐलान

दूसरी ओर भारतीय

जनता पार्टी भी राज्य में सियासी बदलाव वाली स्थिति में अपनी पार्टी को

भरोसे में लेने में लगी दिख रही है। भाजपा विधायकों और नेताओं की आज शाम

4:00 बजे पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी। पार्टी सूत्रों के

अनुसार नीतीश कुमार के एनडीए में आने को लेकर इसमें नेताओं से राय लिए

जाएंगे। साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह

मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा क्यों नीतीश कुमार के प्रति

सॉफ्ट कॉर्नर दिखा रहे हैं इसकी चर्चा भी बैठक में होगी। वहीं बैठक में

विधायकों संग बात की जा सकती है कि नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में आने पर

भाजपा विधायकों - नेताओं की क्या आम राय रहती है। इस पर सबका रुख जाना जा

सकता है। भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक के बाद हुई नीतीश के एनडीए में आने

को लेकर कोई बड़ी घोषणा या संकेत बीजेपी दे सकती है।

-जदयू की विधायकों पर नजर

इन

सबके बीच नीतीश की जदयू भी पार्टी विधायकों को पटना आने कह चुकी है।

अधिकांश जदयू विधायक पटना आ चुके हैं। जदयू सूत्रों के अनुसार पार्टी ने

सभी विधायकों पर विशेष नजर भी बना रखी है ताकि कोई विधायक बगावत नहीं करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर