मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 8:45 · नई दिल्ली संस्करण

राजद केवल माई की ही नहीं बाप की भी पार्टी है: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज जन विश्वास यात्रा के पहले पड़ाव पर मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं राजद माई (माई) की पार्टी है लेकिन आज उन लोगों को बताना है कि हमारी पार्टी राजद न सिर्फ माई (माई) की पार्टी है बल्कि ये बाप की पार्टी है। अब आपको इसका मतलब समझना होगा। यहां बी का मतलब है - बहुजन,ए का मतलब - अगड़ा, ए का मतलब - आधी आबादी, पी का मतलब -पुअर या गरीब की पार्टी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग ए टू जेड वाले लोग हैं। सभी बहुजन आ गए, सभी अगड़ा लोग आ गए, आधी आबादी सभी महिलाएं आ गईं, सभी पूअर हमारे गरीब आ गए। तो ये माय के साथ ही साथ बाप की भी पार्टी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग जोड़ने वाले लोग हैं तोड़ने वाले लोग नहीं हैं। हमलोग प्यार की बात करते हैं और एकता की बात करते हैं लेकिन भाजपा वाला लोग छोड़ना चाहता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें आप लोगों की ताकत चाहिए।अगर आप ताकत देंगे तो आपके लिए जान भी दे देंगे।हमने वादा किया था की सरकार बनी तो 10 लाख नौकरी देंगे। 2020 में हमे षड्यंत्र से हरवाया गया।जब 2020 में हमने कहा कि 10 लाख नौकरी देंगे तो नीतीश ने कहा कि कहां से नौकरी देंगे।अपने बाप के घर से नौकरी देंगे। आपने 17 महीने जो ताकत दिया उसमे हमने अपना वादा पूरा किया। हमने अबतक 5 लाख नौकरियां दिलवाने का काम किया और हमने देश भर में रिकॉर्ड कायम किया।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी वाला कहता है मोदी की गारंटी है। बीजेपी बताए कि नीतीश जी की गारंटी लेंगे। नीतीश जी फिर नही बदलेंगे इसकी गारंटी लेगी भाजपा। नीतीश कुमार एक साल में तीन तीन बार पलटी मारे। हमने बिहार में बड़ी लकीर की खींच दी है। अब जो भी बात करेगा वो नौकरी की बात करेगा। हमे कोई जल्दीबाजी नही है। सत्ता मे रहेंगे तो आपके लिए काम करेंगे।विपक्ष मे रहेंगे तो आपकी आवाज उठाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर