मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:52 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : बढ़ता तापमान वन विभाग के लिए खतरे की घंटी, मौसम ने बढ़ाई चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

देहरादून, । उत्तराखंड में तापमान एक बार फिर धीरे-धीरे वृद्धि कर रहा

है, जो वन विभाग के लिए मुसीबत बनेगा। बढ़ता तापमान वनाग्नि को लेकर खतरे

की घंटी है। मौसम विभाग ने भी बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट किया है। मौसम

विभाग ने कहा है कि अधिक तापमान वाले जिलों में वनाग्नि की घटनाएं होने या

फिर इसकी संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में वनाग्नि की रोकथाम के लिए कड़ी नजर

रखने के साथ पर्याप्त उपाय करने को कहा है।

उत्तराखंड में पर्वतीय

जिलों में जंगलों की आग बड़ी चिंता का सबक बना हुआ है। वन विभाग की परेशानी

ये भी है कि मौसम फॉरेस्ट फायर के लिहाज से महकमे का साथ नहीं दे रहा है।

पर्वतीय जिलों में बारिश की कमी के कारण नमी नहीं मिल पा रही है। इससे

जंगलों में आग की घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गई है। हालांकि इन स्थितियों से

निपटने के लिए वन विभाग कई तरह के प्रयास करने का दावा कर रहा है। लोगों की

सहभागिता बढ़ाने के लिए भी कोशिश चल रही है।

अब तक हुईं 1065 आग की घटनाएं, 1439.448 हेक्टेयर वन प्रभावित-

फिलहाल

वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन उत्तराखंड के अपर मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा

के अनुसार एक नवंबर 2023 से 14 मई 2024 तक कुल 1065 आग की घटनाएं हुई हैं।

इसमें गढ़वाल में 402 व कुमाऊं में 574 तो वन्यजीव में 89 घटनाएं हुई हैं।

आगजनी में 1439.448 हेक्टेयर वन प्रभावित हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर