मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:11 · नई दिल्ली संस्करण

सेना से रिटायर्ड अफसर ने ट्रेडिंग कारोबारी को बनाया ठगी का शिकार का शिकार, 50 लाख की धोखाधड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

जोधपुर,। आंध्रप्रदेश के एक सेना से रिटायर्ड अफसर और उसकी पत्नी ने

मिलकर स्थानीय ट्रेडिंग कारोबारी से धोखाधड़ी करते हुए 60.56 लाख की उधारी

ली। बदले में कारोबारी को दस लाख चुका दिए मगर शेष रकम को हड़प कर दिया।

खुद को सेना का रिटायर्ड अफसर बताते पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती, कहकर

कारोबारी को धमकाया गया। पति पत्नी ने मिलकर कारोबारी को एक्सटोर्सन में भी

फंसाया और एक झूठी रिपोर्ट रातानाडा थाने में दी गई। ट्रेडिंग कारोबारी और

लोन लेन देन करने वाले शख्स ने अब सेना से रिटायर्ड अफसर और उसकी पत्नी को

नामजद करते हुए महामंदिर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। पुलिस जांच

में जुटी है।

मानसागर गली नंबर 1 निवासी प्रेमप्रकाश अटल पुत्र

नरसिंह अवतार की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह

मंडोर मंडी में ट्रेडिंग का कार्य करने के साथ बैंक लोन लेन-देन का काम भी

करता है। मंडोर मंडी में आने वाले भवानीसिंह उसका परिचित है। एक दिन भवानी

सिंह ने उसके कार्यालय पर आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा निवासी पतिबंदला

श्रीनिवास उर्फ श्रीनिवासु से मिलवाया था।

पतिबंदला ने खुद

को सेना में कार्यरत होना बताया। साथ ही सेना में मिनरल वॉटर इत्यादि के

ठेेके लेेने देने के बारे में जानकारी दी। मगर इसके लिए केवल सैन्य

कर्मचारी को ही ठेके दिलाने की बात की थी। जान पहचान होने पर पतिबंदला को

उसने 60. 56 लाख रुपये उधारी में दिए थे। बाद में रोजाना पांच हजार के

हिसाब से रकम देना तय किया था। परिवादी ने उसे सेना में होने का मानकर

विश्वास कर लिया। कुछ समय तक तो पतिबंदला उसे रुपये लौटाता रहा। ट्रेडिंग

कारोबारी को 10.10 लाख रुपये लौटा दिए मगर बाद में रकम देना बंद कर दिया।

कारोबारी

ने अपने स्तर पर पता लगाया तो मालूम हुआ कि पतिबंदला तो सेना से सेवानिवृत

है। इस पर उससे बात की तो उसने कुछ चेक दिए जोकि अनादरित होने के साथ उसके

पत्नी सुनीता ने भी कारोबारी को धमकाना शुरू कर दिया। पतिबंदला ने खुद को

सेना अफसर बताते हुए कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। आरोपित

पक्ष द्वारा कारोबारी के खिलाफ रातानाडा थाने में एक्सटॉर्सन का केस भी

करवाया गया था। मगर रातानाडा पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। अब पीडि़त

कारोबारी ने महामंदिर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर