मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का इस्तीफा-अविश्वास प्रस्ताव में एनडीए के 125 तथा विपक्ष के 112 पड़े वोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

पटना। बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बजट सत्र के शुरुआत होते ही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसको स्वीकार करने के बाद बिहार विधानसभा के स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच महागठबंधन के तीन विधायकों ने विपक्ष का साथ छोड़कर सत्ता पक्ष की ओर से मतदान करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा में कार्यवाही चल रही है। विधानसभा अध्यक्ष को हटाए जाने का संकल्प प्रस्ताव पेश किया गया। ध्वनि मत से सदन में स्पीकर को हटाए जाने का अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक सत्ताधारी पक्ष के विधायकों के साथ बैठे हैं।आरजेडी के विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव सत्ता पक्ष के खेमे में बैठे हैं। बिहार में एनडीए की सरकार गठन होने के बाद से ही आरजेडी और कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के दिन बड़े खेल का दावा कर रहे थे। तेजस्वी यादव ने इसका विरोध किया और कहा कि अपनी सीट पर विधायकों को बैठाना होगा। उपाध्यक्ष ने तेजस्वी की मांग को खारिज कर दिया। तेजस्वी यादव का कहना है, मतदान खत्म होने तक विधायक अपनी-अपनी सीटों पर बैठे रहें, नहीं तो वोटिंग अवैध मानी जाएगी। इसे डिप्‍टी स्‍पीकर ने खारिज कर दिया।

बिहार विधानसभा के अध्‍यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद उन्‍होंने अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया। अवध बिहारी चौधरी ने वोटिंग से पहले ही अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। सदन की कार्यवाही उपसभापति चला रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर