मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:57 · नई दिल्ली संस्करण

राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- सपा शासन में चरम पर थी अराजकता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- सपा शासन में चरम पर थी अराजकता

लखनऊ। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। राजभर ने 2012 में सपा की सत्ता में वापसी के बाद प्रदेश में जातीय और सांप्रदायिक हिंसा फैलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार का मतलब प्रदेश को अराजकता और हिंसा की ओर धकेलना है।

मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरते हुए लिखा कि सपा की जातीय हिंसा : पार्ट-2 अखिलेशजी पिता के दम पर आपका दुर्भाग्य से 2012 में मुख्यमंत्री बन जाना और आपकी ताजपोशी से उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल बन जाना।

उन्होंने कहा कि याद कीजिए, साल 2012 का आप चुनाव जीते और उसके बाद आपके उद्दंड कार्यकर्ताओं ने क्या किया। पूरे प्रदेश में जातीय और धार्मिक हिंसा शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश को पश्चिम बंगाल जैसा बना दिया गया था।

राजभर ने कहा कि आपकी पार्टी की जीत के 36 घंटे के अंदर आपके कार्यकर्ताओं ने यूं तो हर जिले में हंगामा किया था लेकिन यूपी के नौ जिलों के अति पिछड़ों एवं दलित गांवों को आग के हवाले करने की घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस आगजनी में हत्याएं भी की गईं और पुलिस बेबस रहकर तमाशा देखती रही। उन्होंने कहा कि उस हिंसा में अम्बेडकरनगर के अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले बसपा के एक पूर्व मंत्री की राइस मिल तक जला दी गई थी।

याद तो होगा ही ना।

राजभर ने कहा कि बेचारे मंत्रीजी अपने गांव में लगी आग को बुझाते घूम रहे थे और उनके राइस मिल में लगी आग की लपटें अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर कस्बे के तहसील तिराहे तक पहुंच चुकी थी।

मंत्रीजी का बेटा अलग बेबस घूम रहा था, उससे ज्यादा अनिर्णय की स्थिति में अम्बेडकरनगर की पुलिस थी कि वो करें तो करें क्या? उन्होंने कहा कि इसलिए राजभर कहता है, सपा का आना मतलब, उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल का बन जाना।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर