मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:09 · नई दिल्ली संस्करण

प्रश्नपत्र लीक देशभर की गंभीर चुनौती बन गया है: दिलीप घोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन56 बार पढ़ा गया
प्रश्नपत्र लीक देशभर की गंभीर चुनौती बन गया है: दिलीप घोष

कोलकाता। प्रश्नपत्र लीक देशभर की बड़ी समस्या बन गई है। यह बात राज्य के पंचायत एवं ग्राम विकास मंत्री दिलीप घोष ने सोमवार सुबह पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि इस विषय पर लोकसभा में एक विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। उस कानून को शीघ्र लाया जाएगा तथा उसकी समय-सीमा का निर्धारण उचित समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं केवल किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे देश में राज्य तथा केंद्र, दोनों स्तरों पर यह गंभीर समस्या बन चुकी है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ रहा है और इसके माध्यम से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की जा रही है।

दिलीप घोष ने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कानून का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। सरकार इस विषय को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रश्नपत्र लीक के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों तथा उनके सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर