मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन64 बार पढ़ा गया
पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि उसका एक साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद कीं और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

यह अपराधी कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था।

सरहद के नजदीक का इलाका होने के कारण पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के साथ उसके लिंक की भी जांच की जा रही है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईएएनएस को बताया कि एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशन सेल के इंचार्ज बलविंदर सिंह को सीक्रेट जानकारी मिली कि अपराधी हरजिंदर सिंह अपने एक साथी के साथ छाता इलाके में टारगेटेड किलिंग की प्लानिंग कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद लिंक रोड पर एक पुलिस चेकपॉइंट बनाया गया था, जहां गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच, हरजिंदर सिंह और उसके साथी ने पुलिस को देखकर वापस भागने की कोशिश की।

कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने दोनों से सरेंडर करने को कहा था और चेतावनी के दौर पर हवाई फायरिंग की, लेकिन हरजिंदर सिंह ने टीम पर गोलियां चलाईं।

वे लगातार पुलिस टीम पर फायर कर रहा था। उनकी तरफ से चार राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई के साथ एनकाउंटर शुरू हुआ, जिसमें पुलिस ने हरजिंदर सिंह को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि हरजिंदर सिंह के शव को कब्जे में लिया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वे जजनगर इलाके का रहने वाला था। उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। पठानकोट और अमृतसर के अलग-अलग पुलिस थानों में हरजिंदर सिंह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज थे।

अधिकारी ने बताया कि हरजिंदर सिंह का साथी इस दौरान बच निकला। वे खेतों में चला गया था। हालांकि, हरजिंदर सिंह ने मरने से पहले अपने साथी के बारे में जानकारी दी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर