मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

फंदे पर लटके युवक को पीआरवी ने बचाया, अस्पताल में कराया भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फंदे पर लटके युवक को पीआरवी ने बचाया, अस्पताल में कराया भर्ती

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर यूपी-112 की पीआरवी 8082 के कर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए एक युवक की जान बचा ली। पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता से न केवल युवक को समय रहते उपचार मिल सका, बल्कि घबराए परिजनों को भी हिम्मत मिली।

बीती रात सूचना मिलते ही पीआरवी 8082 के कर्मी बिना देर किए गांव गाजीपुर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र पुत्र दिलीप सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। परिजनों की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराया और तत्काल कार्रवाई शुरू की।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार देते हुए उपचार के लिए 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया।

समय रहते पुलिस की सक्रियता के चलते युवक को उपचार मिल सका और उसकी जान बच गई। अस्पताल पहुंचने तक पुलिसकर्मियों ने परिजनों को लगातार ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

पीआरवी 8082 के कर्मियों की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। घटना ने एक बार फिर साबित किया कि यूपी-112 पुलिस आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के साथ मानवीय संवेदना का भी परिचय दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर