मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी बोले- रैंतोली गांव के ग्रामीणों की सेवा पर गर्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैंतोली गांव के

ग्रामीणों की ओर से राहत बचाव कार्य में योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि

आप गर्व है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में ''अतिथि देवो भव:'' की

परंपरा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर एक

पोस्ट में लिखा कि ''अतिथि देवो भव:'' की भावना को आत्मसात कर देश भर से

आने वाले पर्यटकों की सेवा करना देवभूमि उत्तराखंड की परंपरा रही है। इसका

एक उदाहरण रुद्रप्रयाग सड़क हादसे के बाद देखने को मिला जब रैंतोली गांव के

लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन के साथ राहत और बचाव कार्यों में

अपना योगदान दिया। आप सभी पर हमें गर्व है। सेवा भाव के साथ किए गए इस नेक

कार्य के लिए समस्त ग्रामवासियों का हृदय से अभिनंदन और धन्यवाद ज्ञापित

करता हूं।

उल्लेखनीय है कि रुद्रप्रयाग से लगभग तीन किमी की दूरी पर

रैंतोली के निकट यात्रियों से भरा वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में चालक

सहित कुल 26 लोग सवार थे। घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग

घायल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर