मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 7:02 · नई दिल्ली संस्करण

रिफाइनरी-में-आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस-:-आर्थिक-विकास-के-लिए-उत्पादकता-इंजन-थीम-पर-उत्पादकता-सप्ताह-शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन100 बार पढ़ा गया

बेगूसराय,

13 फरवरी। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के तत्वावधान में इस वर्ष के

विषय ''आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : आर्थिक विकास के लिए उत्पादकता इंजन'' के

साथ बरौनी रिफाइनरी में 18 फरवरी तक चलने वाले उत्पादकता सप्ताह का आगाज

मंगलवार को शपथ ग्रहण के साथ हुआ।

इसका शुभारंभ कार्यपालक

निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने सभी कर्मचारियों एवं आधिकारियों

को उत्पादकता शपथ दिलवाकर किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना)

जी.आर.के. मूर्ति ने निदेशक (रिफाइनरीज) शुक्ला मिस्त्री के उत्पादकता

सप्ताह संदेश का वाचन किया गया।

इस अवसर पर कार्यपालक

निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने कहा कि रिफाइनरियों में

उत्पादकता केवल संख्या बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है। यह ऊर्जा दक्षता, ईंधन

और हानि की बचत, परिचालन उपलब्धता, स्थायी क्रियाएं और सुरक्षा से भी

संबंधित है। इसलिए सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर उत्पादकता अभियान में

सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निगम

की लाभप्रदता में सुधार और देश की जीडीपी को बढ़ाने में काफी योगदान दे

सकता है। उन्होंने सभी को दक्षता में सुधार के लिए एआई सीखने और विभिन्न

प्रक्रियाओं में इसे लागू करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सप्ताह के

दौरान सुझाव अभियान में सुझाव दें, यह विचार प्रक्रिया का प्रतिबिंब है।

वरिष्ठ

कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक रवि भूषण कुमार ने बताया कि इस वर्ष सप्ताह की

थीम पर विशेष व्याख्यान, उत्पादकता वृद्धि में संवाद कौशल का महत्व विषय पर

व्याख्यान, समूह चर्चा, क्विज प्रतियोगिता, विश्वसनीयता एवं लाभप्रदता पर

मंथन सत्र, उत्कृष्ट प्रोसेस यूनिट प्रदर्शन का खिताब, निबंध और नारा

प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर