मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:04 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रिक्स उद्योग-व्यापार मंत्रियों की बैठक को लेकर तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ब्रिक्स उद्योग-व्यापार मंत्रियों की बैठक को लेकर तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

जयपुर, । मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने छह एवं सात अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठकों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि आयोजन का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हो सके। बुधवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का विभागवार जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात तथा इंडोनेशिया शामिल हैं। राजस्थान में आयोजित होने जा रही यह बैठक राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन है, जिसके लिए विभिन्न देशों के मंत्री एवं वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल जयपुर आएंगे।

मुख्य सचिव ने गृह विभाग एवं पुलिस अधिकारियों को एयरपोर्ट, आयोजन स्थल, होटल तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक प्रतिनिधिमंडलों के निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन के लिए प्रभावी मोटरकेड एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने जयपुर नगर निगम एवं जयपुर विकास प्राधिकरण को आयोजन से जुड़े मार्गों तथा प्रमुख स्थलों पर विशेष साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडलों के स्वागत एवं रिसेप्शन की व्यवस्थाएं त्रुटिरहित रखने तथा सभी विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में मुख्य सचिव ने ब्रिक्स उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठकों के लिए प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट सुविधा, चिकित्सा सहायता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भ्रमण कार्यक्रम, ब्रांडिंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर