मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: राजनैतिक दलों ने पिछड़े वर्ग की वोटों को केवल लूटा है: जयचंद चौहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर,। हरियाणा बैकवर्ड एवं मजदूर क्रांति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव

में हरियाणा के मतदाताओं को नोटा का इस्तेमाल करने की अपील की है। मोर्चा

के अध्यक्ष जयचंद चौहान ने रविवार को कहा कि 25 मई को लोकसभा चुनाव में

हरियाणा के मतदाता सिर्फ नोटा का इस्तेमाल कर सरकार को अपना निर्णय दें।

उन्होंने

कहा कि पिछले लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भारतीय

संविधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए वोट के अधिकार को छल कपट,

धार्मिकता का तड़का लगाकर व भविष्य के सुनहरे सपने दिखाकर आमजन को, जोकि

दलित पिछड़ा एवं कमजोर वर्ग से संबंध रखते हैं और देश में बहु संख्यक है,

उन के वोटो को धन और बल की शक्ति से लूटा है ।और उनको भुखमरी व गरीबों के

कगार पर ला दिया है।

मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि देश के शासको ने

बहुसंख्यक अथवा 80 करोड़ आमजन को 5 किलो अनाज की भीख पर लाकर खड़ा कर दिया

गया है। बेरोजगारी व महंगाई की कोई परवाह नहीं की।उन्होंने कहा कि जब तक

सभी राजनीतिक दल गरीबों का सही मायने में उत्थान नहीं करेंगे देश का विकास

नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर मोर्चा हरियाणा के

विभिन्न इलाकों में जाकर मतदाताओं को जागरुक कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर