मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:47 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

देहरादून, विकासनगर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशिटर मुशर्रफ ऊर्फ

छोटा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उस पर गैंगस्टर एक्ट, लूट,

नकबजनी समेत एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। बदमाश के पास से एक तमंचा और

कारतूस बरामद हुआ है।

एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को बताया कि बीती

रात हिस्ट्रीशिटर बदमाश मुशर्रफ ऊर्फ छोटा किसी घटना को अंजाम देने के

फिराक में प्रेमनगर की ओर जा रहा था। सुद्दोवाला चौक पर उसे पकड़ने का

प्रयास किया गया तो वह वहां भागने लगा और अपनी मोटरसाइकिल डाकूवाली मार्ग

की ओर मोड़ दी। इस बीच उसने दरण नदी के किनारे मोटरसाइकिल भी छोड़ दी और

भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर

फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायर किया। इस पर

बदमाश को एक गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार

कर लिया। पूछताछ में उसने लूट की गई वारदातों की जानकारी दी है। पुलिस आगे

की कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर