मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · रात 3:12 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए और आईएनडीआईए का प्लॉट तैयार, होगा घमासान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन6 बार पढ़ा गया

रांची,। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण से मतदान होना

है। इसे लेकर एनडीए और आईएनडीआईए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य की

सभी 14 लोकसभा सीटों पर दोनों गठबंधनों ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर

दी है। दोनों गठबंधनों के बीच रोचक मुकाबले की बिसात भी बिछ गई है।

राज्य

में आईएनडीआईए में चार राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस, झामुमो, राजद और

सीपीआई माले को जगह मिली है। इन सबके बीच 7-5-1-1 फॉर्मूले पर सीट शेयरिंग

भी हुई है। लेफ्ट की दो अन्य पार्टियों सीपीआई और सीपीएम को गठबंधन में जगह

नहीं मिलने की वजह से कुछ स्थानों पर दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी

भी उतारे हैं लेकिन इस बार जो स्थितियां बन रही हैं उसमें मुख्य मुकाबला

एनडीए और आईएनडीआईए के बीच ही दिख रहा है। कुछ नेता जैसे लोहरदगा से चमरा

लिंडा, राजमहल से लोबिन हेंब्रम कितना प्रभाव छोड़ पाएंगे यह तो चार जून को

मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से राजमहल और सिंहभूम को छोड़कर सभी 12 सीटों

पर एनडीए (भाजपा और आजसू) ने जीत दर्ज की थी जबकि राजमहल सीट से झामुमो

उम्मीदवार विजय हांसदा और सिंहभूम से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में गीता

कोड़ा की जीत हुई थी। इस बार गीता कोड़ा सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा

उम्मीदवार हैं और झामुमो की जोबा मांझी से उनका सीधा मुकाबला है।

इनके बीच होगा मुकाबला

रांची लोकसभा सीट

यशस्विनी सहाय- कांग्रेस

संजय सेठ- भाजपा

लोहरदगा लोकसभा सीट

सुखदेव भगत- कांग्रेस

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर