मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:28 · नई दिल्ली संस्करण

पेटीएम ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ अंतर-कंपनी समझौते किया खत्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन19 बार पढ़ा गया

नई

दिल्ली, 01 मार्च। पेटीएम ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) के

साथ अंतर-कंपनी समझौता रद्द कर दिया है। ऑनलाइन भुगतान मंच पेटीएम का

संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के निदेशक मंडल ने सहयोगी इकाई

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई के बीच यह समझौता खत्म करने को

मंजूरी दे दी है। पेटीएम ने कहा है कि उसकी सेवाएं निर्बाध रूप से जारी

रहेंगी।

वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को रेगुलेटरी

फाइलिंग में फैसले की जानकारी दी। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक

दोनों कंपनियों के बीच एक-दूसरे पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम उठाया

गया है। कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल ने एक मार्च, 2024 को इन समझौतों को

खत्म करने और शेयरधारक समझौतों में संशोधन को मंजूरी दी है।

शेयर

बाजार को दी सूचना में वन97 कम्युनिकेशंस ने कहा कि कंपनी और उसकी सहयोगी

इकाई पीपीबीएल ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के स्वतंत्र संचालन के प्रति अपने

दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम हैं।

गौरतलब है कि

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पीपीबीएल को 15 मार्च, 2024 के बाद

ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य साधनों में नई जमा या टॉप-अप स्वीकार

करने पर रोक लगा दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर