मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:00 · नई दिल्ली संस्करण

पेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा : योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,

05 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पेपरलेस बजट नए

उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बजट

2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व सोमवार को सुबह वित्त मंत्री

सुरेश कुमार खन्ना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भेंट हुई। इसके बाद

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत

किया जाने वाला पेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला

बनेगा। जय श्रीराम!

राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा ये बजट : सुरेश खन्ना

वित्त

मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष 2024-25 योगी सरकार का बजट राज्य के

लोगों के लिए समृद्धि लाएगा। यह विकास को गति देगा और वन ट्रिलियन डॉलर की

अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगा। हम चुनाव के लिए

हमेशा तैयार हैं। हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से उसका ख्याल रखा गया

है। इससे पहले वित्त मंत्री ने लखनऊ में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। इसके

बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। वर्ष 2024-25 के बजट

प्रस्तुति के पूर्व आराध्य से सभी के मंगल की कामना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर