मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

भालू के हमले से हरनाटांड़ में दहशत, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भालू के हमले से हरनाटांड़ में दहशत, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

पश्चिम चम्पारण (बगहा),। बुधवार की सुबह हरनाटांड़ वन क्षेत्र के बरवा कला गांव के सरेह में शौच के लिए जा रहे एक ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में बरवा कला निवासी गोपाल महतो (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। भालू के हमले से उसका बायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और वह लहूलुहान हो गया। गोपाल महतो के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख भालू जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल गोपाल महतो को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण परिजनों और ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। घटना के बाद बरवा कला सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके के गन्ना के खेतों में अक्सर जंगली जानवरों के छिपे होने की आशंका बनी रहती है। भालू के हमले की घटना से ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा गन्ने के खेतों और गांव के आसपास जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर