मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:41 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा के बाहर विपक्ष का धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

रांची,। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार

काे सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर धरना दिया। भाजपा नेता

सदन के बाहर बैनर लेकर बैठे हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारे

लगा रहे हैं।

बैनर पर लिखा है कि पत्थर, कोयला, बालू, जमीन लूटवा

हेमंत हाय हाय, पांच लाख नौकरी का क्या हुआ?, युवाओं के सपनों का हत्यारा

हाय हाय, स्नातक को 5000 और स्नातकोत्तर को 7000 बेरोजगारी भत्ता का क्या

हुआ?? धरना देने वालों में विधायक अमित मंडल, समरी लाल, कुशवाहा शशिभूषण

मेहता, बिंरचि नारायण समेत अन्य विधायक मौजूद रहे।

धरना दे रहे

गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने झारखंड राज्य के सहारा में निवेश करने वाले

राज्य के जमाकर्ताओं के अरबों रुपये की जमा राशि का अविलंब भुगतान करने की

मांग की।

इधर, झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के पहले दिन सुरक्षा के

पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। विशेष सत्र में सहायक पुलिसकर्मियों के

विधानसभा परिसर में प्रवेश ना करे, इसको लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम हैं।

सभी की आईडी और पास की चार स्तर पर जांच की जा रही है। तभी लोगों को

विधानसभा परिसर में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर