मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 9:28 · नई दिल्ली संस्करण

आईटी कंपनियों के संचालन में नहीं आने दी जाएगी कोई समस्याः संभागायुक्त दीपक सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

इन्दौर,। इंदौर में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को प्रोत्साहित करने एवं

इंदौर शहर की ब्रांडिंग एवं शहर में संचालित हो रही आईटी कंपनियों के

संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण के संबंध में गुरुवार को यहां

संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में

इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, एमपीआईडीसी की कार्यकारी संचालक सपना

जैन, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक

में संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा कि इंदौर आईटी के क्षेत्र में बढ़ता हुआ

शहर है। इंदौर में आईटी कंपनियों के संचालन में किसी भी तरह की समस्या

नहीं आने दी जाएगी। अगर किसी आईटी कंपनी को किसी भी विभाग से संबंधित

समस्या आ रही है तो उनका प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया

जाएगा। इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं कि एमपीआईडीसी में एक विशेष

प्रकोष्ठ का गठन किया जाए , जहां विभागीय समस्याओं का त्वरित समाधान

सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी

देते हुए आईटी कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान

में सक्रिय रूप से जुड़े , अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पर्यावरण सुधार

में भागीदार बनें।

बैठक में पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने

कहा कि सुपर कॉरिडोर सहित सभी आईटी पार्क और ऐसे स्थान जहां पर बड़ी आईटी

कंपनियां है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने

निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का आग्रह भी किया। गुप्ता ने कहा

कि आईटी कंपनियां अपराधों के रोकथाम, उसकी विवेचना तथा यातायात के सुधार

में भी सहयोग करें। बैठक में नगर निगम, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, श्रम तथा

राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के संबंध में भी चर्चा की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर