मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 7:16 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल ने कहा, कैरी बैग की जगह जूट बैग के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए रचनात्मक पहल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

जयपुर,। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन से "प्लास्टिक

नहीं, जूट सही" अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कैरी बैग की जगह जूट बैग

के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जाने वाले इस अभियान के लिए

शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल है।

मिश्र ने

इस दौरान विद्यालय के बच्चों को जूट बैग प्रदान कर इस अभियान में सभी की

भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के स्थान पर जूट का

प्रयोग रचनात्मक सोच है। इस पहल को सभी आगे बढ़ाएं। प्लास्टिक समाज के लिए

बहुत खतरनाक है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि सिंगल यूज पर रोक के

अंतर्गत अपने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने में सब मिलकर सहयोग करें।

उन्होंने इस अभियान की सराहना की तथा कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से

प्लास्टिक मुक्त समाज के साथ पर्यावरण संरक्षण के साथ हम पारिस्थितिकी

संतुलन स्थापित कर सकेंगे।

उन्होंने तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन

और बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ

इस तरह के रचनात्मक अभियान ही मानव भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर