मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:37 · नई दिल्ली संस्करण

9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

पटना। बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम का रविवार को पटाक्षेप हो गया। आज का दिन मेगा संडे के रूप में याद रहेगा। नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में शाम लगभग 5 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने विशेष विमान से पटना पहुंचे। राजभवन में शपथ समारोह में भाग लेने जैसे ही राज्यपाल पहुंचे। उनके पहुंचते ही राष्ट्रगान हुआ और भारत माता के जयकारे लगे। वहीं राजभवन में मोदी-मोदी के नारे लगे।

वहीं भाजपा की तरफ से दो डिप्टी सीएम समेत 3 मंत्री बनाए गए हैं। जदयू के खाते में मुख्यमंत्री और 3 मंत्री आए हैं। हम के एक एमएलए और निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद मिला है। दन विधायकों को भी राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इससे पहले नीतीश कुमार ने रविवार को ही 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा। उसी वक्त भाजपा की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया। इसके बाद एनडीए के सभी विधायकों को समर्थन पत्र नीतीश कुमार को सौंपा गया। उसके बाद श्री कुमार कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे। नीतीश के पास भाजपा के 78, जदयू के 45, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के चार और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन है। इस्तीफे के 6 घंटे बाद नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा कि जो सरकार थी, उसको समाप्त करने का हमने गवर्नर साहब को बोल दिया। चारों तरफ से राय आ रही थी। इसी को हमने सुना। अब पहले के गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाए हैं। आज हम लोग उनसे अलग हो गए। जितना काम हम कर रहे थे, वो कुछ काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को तकलीफ थी, हमने बोलना छोड़ दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर