मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 7:44 · नई दिल्ली संस्करण

एनएचएम कर्मचारियों की पेनडाउन हड़ताल, दो घंटे ठप रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

फतेहाबाद,। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों ने

बुधवार काे अपनी मांगाें काे लेकर उपस्वास्थ्य केन्द्राें में प्रात: 10

बजे से 12 बजे तक दो घंटे पैनडाउन हड़ताल कर अपना विराेध दर्शाया। हड़ताल

के कारण अस्पतालों में कामकाज ठप्प रहा और दो घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं बंद

रहीं।

एनएचएम कर्मचारी संघ व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संयुक्त

आह्वान पर काफी संख्या में एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह

कर्मचारी पिछले काफी वर्षों से हरियाणा सरकार की अनदेखी से आंदोलन कर रहे

हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष भी जताया। स्वास्थ्य

कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा का कहना है कि मिशन निदेशक के

साथ हुई बातचीत में कर्मचारी हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो

एनएचएम कर्मचारी 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। शर्मा ने

बताया कि पिछले दिनों एनएचएम कर्मचारियों के साझा मोर्चा की बैठक अतिरिक्त

मुख्य सचिव हैल्थ के साथ उनके कार्यालय में हुई थी। बैठक में एनएचएम

कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों के बारे में विस्तार से मुख्य सचिव को

अवगत करवाया गया था, परन्तु बैठक में कोई भी निर्णय नहीं हो पाया था। इसके

चलते साझा मोर्चा ने 24 जुलाई को दो घंटे पेनडाउन स्ट्राइक का ऐलान किया

था। उन्होंने बताया कि इसके साथ 25 जुलाई को एक बैठक मिशन निदेशक एनएचएम के

द्वारा बैठक बुलाई गई है, जिसमें एनएचएम कर्मचारियों की लम्बित पड़ी

मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर इस बैठक में

कोई समाधान नहीं निकलता है तो सांझा मोर्चा स्वास्थय कर्मचारी संघ व

हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के द्वारा तुरन्त हड़ताल का फैसला लिया जाएगा,

जिसके चलते हरियाणा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होगी और इसकी

जिम्मेदारी पूर्ण रुप से हरियाणा सरकार की होगी। एनएचएम कर्मचारियों की

मांग है कि सभी एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सातवां वेतनमान दिया

जाये। कैशलेस मेडिकल, ईएल, एचआरए की ऐवज में नियमानुसार क्वाटर अलॉट किए

जाएं। हड़तालों का कटा हुआ वेतन दिया जाये। वेतन विंसंगति को दूर किया जाए।

आज दो घण्टे की हड़ताल से एनसीडी का कार्य, मैन्टल हैल्थ का कार्य,

एसएनसीयु काउन्सलिंग सहित अनेक कार्य प्रभावित हुए। हड़ताल में सभी एनएचएम

की स्टाफ नर्स व रैफरल टांसपोर्ट के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर