मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 9:14 · नई दिल्ली संस्करण

एनएचएम कर्मचारियों ने चार दिन ओर बढ़ाई हड़ताल, अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए किया हवन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन34 बार पढ़ा गया

फतेहाबाद,। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश में बिगड़

रही स्वास्थ्य सेवाओं के अभी जल्द ठीक होने की उम्मीद नहीं है। एनएचएम

उच्चाधिकारियों के अडिय़ल रवैये से खफा कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करते

हुए अपनी हड़ताल को 4 दिन के लिए ओर बढ़ा दिया है। एनएचएम सांझा मोर्चा ने

ऐलान किया है कि प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी 6 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे।

इस दौरान भी अगर एनएचएम अधिकारियों ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो

कर्मचारी आंदोलन को आगे बढ़ाने पर मजबूर होंगे।

इसके अलावा

शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने

एनएचएम अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ भी किया। हवन में आहूति

डालते हुए एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने अधिकारियों की

सद्बुद्धि देने का काम करें ताकि कामकाज छोडक़र सडक़ों बैठे कर्मचारी अपनी

मांगें पूरी होने के बाद काम पर लौट सके और लोगों को पहले की तरह बेहतर

स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय

मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष विपिन शर्मा व एनएचएम कर्मचारी संघ के

प्रदेशाध्यक्ष विशाल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले 10 दिनों से आंदोलन

कर रहे हैं। सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को अनेक बार मांग

पत्र सौंपे गए। अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत हुई लेकिन अधिकारी अपनी

जिद्द पर अड़े हुए हैं। एनएचएम कर्मचारी सेवा नियमों में संशोधन करने,

सातवें वेतन आयोग लागू करने, नियमितिकरण की पॉलिसी बनाकर उन्हें नियमित

करने, कैशलेस मेडिक्लेम की सुविधा देने, सीएल, ईएल और सीसीएल प्रदान करने,

सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और एक्सग्रेशिया प्रदान

करने की जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है।

बातचीत में अधिकारी

कर्मचारियों की मांगों का समर्थन भी कर रहे हैं लेकिन उन्हें लिखित में

कुछ भी देने को तैयार नहीं है। ऐसे में एनएचएम सांझा मोर्चा ने फैसला लिया

है कि जब तक अधिकारी लिखित में उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक वे

आंदोलन खत्म कर काम पर नहीं लौटेंगे। एनएचएम कर्मचारी अधिकारियों की

धमकियों से डरने वाले नहीं है। आज नागरिक अस्पताल के बाहर किए गए हवन यज्ञ

में सभी एनएचएम कर्मचारियों ने पूर्णाहूति डालते हुए एनएचएम अधिकारियों को

जल्द सद्बुद्धि देने की कामना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर