मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 8:30 · नई दिल्ली संस्करण

नवनियुक्त डीसी मनदीप कौर ने संभाला जिला फतेहाबाद का पदभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन32 बार पढ़ा गया

फतेहाबाद,। जिला की नवनियुक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने मंगलवार को

जिला में अपना पदभार संभाला। जिला में पहुंचने पर एडीसी राहुल मोदी,

फतेहाबाद के एसडीएम राजेश कुमार, रतिया के एसडीएम जगदीश चंद्र, सीटीएम

कैप्टन परमेश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

गौरतलब

है कि मनदीप कौर वर्ष 2013 बैच की आईएएस है। इससे पहले वे जिला फतेहाबाद व

चरखी दादरी में उपायुक्त, चंडीगढ़ में स्वर्ण जयंती हरियाणा में निदेशक व

वित्त विभाग में विशेष सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। पिछले वर्ष

फतेहाबाद जिले में आई बाढ़ के समय डीसी मनदीप कौर द्वारा किए गए प्रयासों

की सभी ने सराहना की थी। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त उपायुक्त मनदीप

कौर ने अधिकारियों से परिचय लिया और विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की

जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे

सरकार द्वारा निर्धारित किए गए समय अवधि के दौरान में अपने कार्यालय में

नागरिकों से अवश्य मिले और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर

निपटाए। विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी जिला में

पदभार ग्रहण करने पर उपायुक्त मनदीप कौर का बुक्के देकर स्वागत किया। इस

अवसर पर एसपी आस्था मोदी, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम राजेश कुमार व जगदीश

चंद्र, सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह, डीएमसी संजय बिश्रोई, जिप सीईओ सुरेश

कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीआरओ श्याम लाल सहित विभिन्न विभागों के

अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर