मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:18 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीएमसी ने किया हरेभरे नेहरू पार्क में 'म्यूजिक इन द पार्क' का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली । वसंत ऋतु के स्वागत में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने स्पिक मैके के सहयोग से आज नेहरू पार्क, चाणक्यपुरी में "म्यूजिक इन द पार्क" श्रृंखला 2024 का पहला संगीत कार्यक्रम आयोजित किया।

भारत सरकार की संस्कृति और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी भी दर्शकों में शामिल थीं और उन्होंने युवाओं और आम जनता के बीच हमारी पारंपरिक कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह के शास्त्रीय संगीत समारोह के आयोजन के लिए एनडीएमसी, स्पिक मैके और एसआरएफ फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

इस मौके पर पंडित नित्यानंद हल्दीपुर के हिंदुस्तानी बांसुरी वादन और तबले पर मिथिलेश कुमार झा के अद्भुत प्रदर्शन से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उनके बाद सितार पर उस्ताद शाहिद परवेज़ ने तबले पर अकरम खान के साथ "म्यूजिक इन द पार्क" में मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। ट्यूलिप वॉक का आनन्द लेने आये हजारों पुष्प प्रेमियों ने भी संगीत समारोह को सुना और कलाकारों की संगीत धुनों पर झूम उठे।

एनडीएमसी के जन संपर्क विभाग के मुताबिक 'म्यूजिक इन द पार्क सीरीज 2024' का अगला म्यूजिक कॉन्सर्ट 09 मार्च को नेहरू पार्क चाणक्यपुरी में आयोजन होगा। एनडीएमसी द्वारा अपने क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के पीछे का उद्देश्य महानगरों में व्यस्त दिनचर्या से दिन-ब-दिन बिगड़ती शहरी जिंदगी को उन्नत करना है। कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है, जहां आम जनता भाग ले सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर