मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य की परिजनों के सामने हत्या कर दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन81 बार पढ़ा गया

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र

अंर्तगत ग्राम पोटाली में सीएएफ कैंप से करीब 500 मीटर की दूरी पर

नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोड़ियामी की धारदार

हथियार से परिजनों के सामने हत्या कर दी है। विदित हो कि इससे पूर्व

मुखबिरी के शक में जोगा के पुत्र हरीश पोड़ियामी को नक्सलियों ने जनदालत में

माता-पिता के सामने ही हत्या कर दी गई थी।

प्राप्त जानकारी के

अनुसार जोगा पोड़ियामी अपने गांव पोटाली में अपने घर में परिवार के साथ

थे।इसी दौरान शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में लगभग 10 नक्सली इनके घर

पंहुचकर जोगा को जबरन उठाकर घर से बाहर लाए और परिवार वालों के सामने ही

धारदार हथियार से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद

नक्सली जंगल की तरफ फरार हो गए।

विदित हो कि नक्सलियों ने पुलिस

मुखबिरी के शक में जोगा के पुत्र हरीश पोड़ियामी की छह वर्ष पूर्व नक्सलियों

ने जनदालत लगाकर माता-पिता के सामने हत्या दिया था। अब पिता जोगा पोडियामी

की हत्या कर दी गई। यह भी विदित हो कि वर्तमान में मृतक जोगा पोड़ियामी की

पत्नी जनपद सदस्य है। मृतक जोगा पोड़ियामी को नक्सलियों ने वर्ष 2018 के

विधानसभा चुनाव के समय भाजपा नेता नंदलाल मुडामी पर हमला किया था, उसी समय

इन्हें भी चेतावनी दी गई थी।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि

हमें रात में इसकी सूचना मिली थी कि पूर्व जनपद सदस्य की हत्या की गई है।

रात में ही जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। फिलहाल हत्या के बाद

घटनास्थल से किसी तरह का कोई पर्चा बरामद नहीं हुआ है। परिवार वालों एवं

ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह नक्सली वारदात है या

फिर आपसी रंजिश, इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर