मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:00 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में तय समय पर 18 जून के आसपास पहुंचेगा मानसून, आईएमडी ने देर रात जारी किया पूर्वानुमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन6 बार पढ़ा गया

भोपाल,। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान नागरिकों के लिए

अच्छी खबर है। इस बार मप्र में मानसून तय समय पर पहुंचने के आसार है। भारत

मौसम विभाग (आईएमडी) ने देर रात मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया

है। इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय पर यानी 20 जून या उसके आसपास

भोपाल पहुंच सकता है। इससे दो दिन पहले इसके मप्र में दाखिल होने की

संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के

पश्चिमी हिस्से के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल

संभागों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इनमें 104 से

106% तक बारिश हो सकती है। जबलपुर, सागर, रीवा व शहडोल संभाग में कम बारिश

हो सकती है। प्रदेश में बारिश 100% होने की संभावना है।

अगले पांच दिन भीषण लू चलने की आशंका

मौसम

विभाग के मुताबिक, गुरुवार से 4-5 दिन मप्र बिहार में हीटवेव की प्रबल

संभावना है। 18 मई से इसकी तीव्रता बढ़ जाएगी। तापमान 40-46 डिग्री रह सकता

है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री तक ज्यादा होगा।

मप्र में पिछले कुछ

दिनों से तापमान 40 के ऊपर ही दर्ज हो रहा है। अगले पांच दिनों में इसमें

बढ़ोत्तरी ही दर्ज की जाएगी। खासकर चंबल संभाग में लू चलने की आशंका जताई जा

रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर