मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:02 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून गुजरात में अटका, नौ जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

जयपुर,। गुजरात की सीमा पर आने के बाद मानसून के ठिठकने से

राजस्थान में गर्मी अभी भी खूब परेशान कर रही है। प्री-मानसून की बारिश

शुरू होने के बावजूद राजस्थान के नौ जिलों में सोमवार को भी हीटवेव चलने का

यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर बाद आधा दर्जन से अधिक जिलों में आंधी

चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, मध्य

प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत मध्य और उत्तर भारत के राज्यों में

मानसून बंगाल की खाड़ी से आता है। 31 मई से अब तक यानी 16 दिन से मानसून

यहां आगे ही नहीं बढ़ रहा। 31 मई को मानसून ने सिक्किम में प्रवेश किया,

जिसके बाद से आगे नहीं बढ़ा। इधर अरब सागर के ब्रांच की भी गति अब थम गई है।

10 जून को गुजरात की सीमा पर आने के बाद मानसून ठिठक गया है। मौसम

विशेषज्ञों का अनुमान है कि 18 जून से मानसून एक बार फिर गति पकड़ेगा।

संभावना है कि राजस्थान में समय पर या उससे पहले मानसून का प्रवेश होगा।

रविवार को धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 46

डिग्री सेल्सियस मापा गया। भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, अलवर और उनके

आसपास के इलाकों में दिनभर हीटवेव चली। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने

सोमवार को भी हालात ऐसे ही बने रहने के संकेत दिए हैं।

रविवार को

सबसे ज्यादा गर्मी गंगानगर जिले में रही। सूर्य की तपिश ने लोगों को दिनभर

झुलसाया। यहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हनुमानगढ़ और

धौलपुर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर,

चूरू, हनुमानगढ़, भरतपुर, धौलपुर, दौसा में दिन में हीटवेव चली। जयपुर,

अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा समेत उदयपुर-कोटा संभाग के जिलों में दिनभर उमस भरी

गर्मी रही। कोटा, सीकर, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में

कल दिन का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया। मौसम

विशेषज्ञों के मुताबिक 20 जून से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा संभाग के

जिलों में आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में जो

मानसून अटका है, वह 18 जून से आगे बढ़ने लगेगा, जिसके साथ नमी वाली हवा

पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत की तरफ आने लगेगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान,

छत्तीसगढ़, झारखंड के साथ पूर्वी राजस्थान के कई जगह बारिश होने की संभावना

है।

मौसम केन्द्र जयपुर की ओर से सोमवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,

चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर जिलों में हीटवेव चलने

और तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया

गया है। बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में

दोपहर बाद बादल छाने और कहीं-कहीं आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर