मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · रात 1:40 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक ढुल्लू महतो से जुड़े दो क्रिमिनल केस में सुनवाई हाई कोर्ट में 10 मई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन5 बार पढ़ा गया

रांची । धनबाद से जुड़े दो थाना में बाघमारा विधायक एवं धनबाद

से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार ढुल्लू महतो के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में

धनबाद की निचली अदालत द्वारा उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने को

चुनौती देने वाली दो अलग-अलग क्रिमिनल रिवीजन की सुनवाई अब झारखंड हाई

कोर्ट में 10 मई को होगी। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट से समय की

मांग की गई।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को दोनों मामलों

में केस डायरी एवं लोअर कोर्ट रिकॉर्ड (एलसीआर) प्रस्तुत करने का निर्देश

दिया था। ढुल्लू महतो के खिलाफ बाघमारा में कंस्ट्रक्शन साइट से मशीन उठवा

लेने के मामले को लेकर बाघमारा थाने में कांड संख्या 17/ 2020 दर्ज किया

गया था। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में

ढुल्लू महतो का नाम भी इसमें जोड़ा गया।

वहीं, धनबाद के बरोरा थाने

में दर्ज कारण संख्या 11/2020 में ढुल्लू महतो एवं अन्य पर रामराज मंदिर

के बगल में दुकान कंस्ट्रक्शन करने वाले को प्रताड़ित करने एवं धमकी देने

का आरोप लगाया गया था। दोनों मामलों में धनबाद की निचली अदालत ने ढुल्लू

महतो की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी थी, जिसे उन्होंने हाई कोर्ट में

चुनौती दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर