मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 20 बिस्तरीय कमरों का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

रायपुर,। महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

ने रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के

पुण्यतिथि के अवसर पर अपने निवास डी7 शंकर नगर रायपुर में दूरस्थ क्षेत्र

से आने-वाले मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों के ठहरने के लिए 20 बिस्तरीय कमरों

का उद्घाटन किया। यहां आगंतुकों, जरूरतमंद लोगों एवं विशेषकर मरीजों के लिए

विश्राम व भोजन की व्यवस्था भी मुहैया होगी। इस संबंध में व्यवस्था को

लेकर कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि

मेरे लिए जनसेवा सर्वोपरि है। जनता की सेवा के लिए कभी पीछे नहीं हटूंगी।

उल्लेखनीय

है कि प्रदेश के दूरस्थ अंचल से राजधानी रायपुर आने-वाले मरीजों को मजबूरन

किराए के रूम, होटल लेकर रहना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से

आने-वाले गरीब तपके के लोगों की जेब पर भी असर पड़ता था। ऐसे में मंत्री

लक्ष्मी राजवाड़े का यह प्रयास काफी सराहनीय है। उन्होंने राजधानी रायपुर

में 20 बिस्तरीय कमरों का आज उद्घाटन किया। इसका प्रदेश के अलग-अलग जिलों

से राजधानी रायपुर आने वाले जरूरतमंद व मरीजों को लाभ मिलेगा।

मंत्री

लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि आप सबके सेवा के लिए संकल्पित हूं।

मेरे द्वारा जनता के हित के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरे प्रदेश

की जनता के जीवन में खुशहाली आए। इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार लगातार

कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनसेवा सर्वोपरि है और मैं जनता

की सेवा के लिए कभी पीछे नहीं हटूंगी। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

रवि भगत, भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षगण सहित मंत्री

के सहयोगी व अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर