मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:28 · नई दिल्ली संस्करण

मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसडर ऑफ़ द ईयर का सम्मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन14 बार पढ़ा गया

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और बिहार खादी, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट की ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से कल्चरल ब्रांड एंबेसडर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया। नेशनल क्रिएटर अवार्ड के तहत 23 अलग-अलग कैटेगरी में सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय और विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे लोगों को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार पाने वालों में मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का नाम सबसे पहले रहा जिन्हें सामाजिक बदलाव के लिए बेस्ट क्रिएटर का अवार्ड दिया गया। फूड कैटेगरी में बेस्ट क्रिएटर का अवार्ड कविता सिंह को, बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर का अवार्ड ड्रियू हिक्स को, फेवरेट ट्रैवल क्रिएटर का अवार्ड कामिया जानी को, डीसरप्टर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड रणवीर अल्लाहबडिया को, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर,मेल अवार्ड आरजे रौनक को, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर फीमेल का अवार्ड श्रद्धा को, बेस्ट माइक्रो क्रिएटर का अवार्ड अरिदामन को, बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग का अवार्ड निश्चय को, बेस्ट हेल्थ क्रिएटर का अवार्ड अंकित बैनपुरिया को बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी का अवार्ड नमन देशमुख को, हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड जाह्नबी सिंह को, स्वच्छता एंबेसडर अवार्ड मल्हार कलाम्बे को, बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटिगरी का अवार्ड गौरव चौधरी को, फेवरेट ग्रीन चैंपियन का अवार्ड पंक्ति पांडे को, बेस्ट स्टोरी ट्रेलर का अवार्ड कृतिका गोविंद स्वामी को और सेलिब्रिटी क्रिएटर का अवार्ड अमन गुप्ता को दिया गया।

पीएम मोदी ने मैथिली ठाकुर का किया सम्मान: पीएम मोदी ने मंच पर मैथिली ठाकुर को सम्मानित किया और उनकी जमकर प्रशंसा की. अवार्ड देने के दौरान पीएम मोदी ने कहा मैथिली नमस्ते, आज कुछ सुनाई दो औरों को क्या. क्योंकि लोग मेरा सुनसुन कर थक जाते हैं. मोदी के खास अंदाज को देख कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के साथ ही लोक गायिका भी हंस पड़ीं. मैथिली ने अपनी सुरीली आवाज में महाशिवरात्री के मौके पर भगवान शिव का भजन सुनाया.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर