मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:46 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार गृह ग्राम बगिया में किया मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

रायपुर/जशपुर, । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंगलवार को अपने गृह

ग्राम जशपुर जिले के बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार

मतदान किया। मतदान के लिए साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा

तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने

लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया।

मतदान

के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है।

विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे

हैं। आगामी 4 जून को 400 पार होगा और प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे।

उल्लेखनीय

है कि आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों पर मतदान हो

रहा है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। आज प्रदेश

की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा

सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर