मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 · रात 9:14 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी, विस की 43 सीटों पर नामांकन शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
राज्य में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी, विस की 43 सीटों पर नामांकन शुरू

रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा। वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। झारखंड में पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गयी। इसके साथ प्रत्याशियों के नॉमिनेशन (नामांकन) की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।इस बार नामांकन पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में भरे जा सकेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालयों में प्रत्याशी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नॉमिनेशन करा सकते हैं। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ अधिकतम चार व्यक्ति आरओ चैंबर के अंदर प्रवेश कर पायेंगे। उम्मीदवार यदि रजिस्टर्ड पार्टी का है तो उसके लिए एक मतदाता प्रस्तावक होगा जबकि निर्दलीय और गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के साथ दस प्रस्तावक होने चाहिए। आरओ कार्यालय से 100 मीटर की दूरी तक प्रत्याशी तीन से अधिक वाहन नहीं ला सकते हैं। उम्मीदवार के लिए प्रदेश की किसी भी विधानसभा मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है।पहले चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी। 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की जायेगी। वहीं, 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा।उम्मीदवार अपने नये बैंक अकाउंट से चुनाव के सभी लेन-देन का काम करेंगे। चुनाव का हिसाब-किताब रखने के लिए एक खर्च रजिस्टर उम्मीदवार के पास और एक निर्वाचन कार्यालय में रखा जायेगा। एक प्रत्याशी 40 लाख रुपये इस चुनाव में खर्च कर सकता है। नामांकन के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को दस हजार रुपये और अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवार को पांच हजार फीस जमा करवानी होगी।चुनाव आयोग की ओर से जारी सुविधा ऐप के जरिए भी इच्छुक उम्मीदवार इस बार नामांकन पत्र ऑनलाइन भर सकेंगे। नामांकन फार्म भरते समय उम्मीदवार को अपनी तीन लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, चुनाव के लिए खुलवाये गये नये बैंक अकाउंट की कॉपी और एक एफिडेविट देना होगा, जिसे फॉर्म 26 कहा जाता है। इस शपथ पत्र में उम्मीदवार को अपनी चल-अचल संपत्ति, ऋण, देनदारी, आपराधिक रिकॉर्ड का पूरा विवरण देना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर