मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 · रात 9:26 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में छह बदमाश गिरफ्तार, पांच हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन81 बार पढ़ा गया
लातेहार में छह बदमाश गिरफ्तार, पांच हथियार बरामद

लातेहार। एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अपराधियों के एक गैंग का उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने गैंग के 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार देशी राइफल एक देसी रिवाल्वर कई गोलियां और नक्सलियों का वर्दी बरामद हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों में मनिका के जूंगुर निवासी अपराधी अनिल यादव तथा जावेद अंसारी, सदर थाना के मानिकपुर निवासी सागर यादव, शिवनंदन यादव, लातेहार स्टेशन निवासी अखिलेश यादव तथा बालूमाथ रजवार निवासी मिथिलेश यादव शामिल हैं।डीएसपी भरत राम ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि मनिका थाना क्षेत्र के जूंगुर गांव का रहने वाला अपराधी अनिल यादव एक अलग प्रतिबंधित क्रियावादी उग्रवादी संगठन बनाकर क्षेत्र में दहशत फैला रहा है। अपराधियों के द्वारा लोगों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूली जा रही है। इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम बनाकर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की गयी।इस दौरान पुलिस ने जूंगुर गांव के पास जंगल से अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। अनिल यादव से जब पूछताछ की गई तो उसने अपने संगठन के अन्य सहयोगियों का भी नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के सभी 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर लातेहार सदर थाना क्षेत्र के मानिकपुरा गांव में छापेमारी कर अपराधियों के द्वारा छुपाए गए चार देशी राइफल, एक देसी रिवाल्वर, चार गोली, चितकबरा वर्दी समेत कई अन्य समान भी बरामद किया।डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से जब पूछताछ की गई तो अपराधियों ने पुलिस को बताया कि इन लोगों के द्वारा प्रतिबंध प्रतिवादी नक्सली संगठन बनाया गया था और नक्सली के नाम पर रंगदारी वसूलते थे। डीएसपी ने कहा कि अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। छापेमारी में मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, सत्येंद्र कुमार रंजन पासवान समिति की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर