मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

एथलेटिक्स में खूंटी के खिलाड़ियों का जलवा, चार पदक जीतकर बढ़ाया मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन101 बार पढ़ा गया
एथलेटिक्स में खूंटी के खिलाड़ियों का जलवा, चार पदक जीतकर बढ़ाया मान

खूंटी। धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 एवं 22 अगस्त को आयोजित तृतीय झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खूंटी जिले के युवा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खूंटी जिले के छह बालक एथलीटों ने हिस्सा लिया, जिनमें से चार खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।

60 मीटर रेस में श्रवण सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भूषण राम ने 80 मीटर हर्डल्स प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। हिमांशु राम ने जैवलिन थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि करण साहू ने ऊंची कूद स्पर्धा में तृतीय स्थान हासिल किया।

खूंटी जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए अत्यंत सराहनीय और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 24 जिलों के एथलीटों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। ऐसे कड़े मुकाबले के बीच खूंटी के छह खिलाड़ियों में से चार का पदक जीतना जिले की उभरती खेल प्रतिभा को दर्शाता है।

खूंटी जिला एथलेटिक संघ की ओर से सभी एथलीटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर