मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:12 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण गर्मी में अनूठा विरोध, पानी-बिजली की मांग को लेकर चिलचिलाती धूप में लगाई कनक दंडवत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन69 बार पढ़ा गया

दौसा, । आपने बिजली-पानी की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर

लोगों को ज्ञापन देते व धरना-प्रदर्शन करते हुए तो देखा होगा, लेकिन भीषण

गर्मी के मौसम में दंडवत होकर विरोध करते हुए नहीं। ऐसा ही वाकया बुधवार को

दौसा जिला मुख्यालय पर देखने को मिला जहां युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता

ने बिजली-पानी की मांग को लेकर कनक दंडवत लगाते हुए प्रशासन से गुहार

लगाई। चिलचिलाती धूप में 45 डिग्री तापमान के बीच सुबह 11 बजे कांग्रेस

कार्यकर्ता हरिमोहन गुर्जर आजाद ने सोमनाथ सर्कल से कलेक्ट्रेट तक कनक

दंडवत लगाई। इसे लेकर प्रशासन भी सकते में आ गया और पुलिस की टीम युवक के

साथ मौजूद रही कि तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।

इस

दौरान हरिमोहन आजाद ने कहा पानी-बिजली की मांग को लेकर कनक दंडवत लग रहा

हूं। वैसे भी भयंकर गर्मी में आए दिन लोगों की मौत हो रही है, ऐसे प्रशासन

को बताकर मरना बेहतर होगा कि लोगों के लिए बिजली-पानी कितना जरूरी है। उसने

बताया कि कई दिन पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन देकर अघोषित बिजली कटौती नहीं

करने तथा पानी की समस्या दूर करने की मांग की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई

नहीं हुई। युवक को कनक दंडवत लगाते देख रास्ते से गुजरने वाला हर कोई शख्स

हैरान रह गया। कई लोग तो अपने वाहनों को रोककर देखने लगे कि आखिर माजरा

क्या है। इसके बाद युवक ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि दौसा

जिले में भीषण गर्मी के दौर में व्यवस्थाए गड़बड़ाने से लोगों में रोष

व्याप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर