मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 7:16 · नई दिल्ली संस्करण

बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, दो लॉकेट बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन110 बार पढ़ा गया
बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, दो लॉकेट बरामद

पलामू। पलामू पुलिस बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों भीड़ भाड़ वाले इलाके में ब्लेड मारकर बच्चे के गले से लॉकेट काट लेते थे।26 मई की देर शाम मेदिनीनगर शहर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने कुछ इसी तरह की घटना को अंजाम दी थी। लॉकेट काटने में ब्लेड लगने से बच्ची जख्मी हो गयी थी।जख्म गहरा होने की वजह सेटांके लगाने पड़े थे। सीसीटीवी के आधार पर एक अपराधी की पहचान हुई। इसके बाद उसके दो अन्य साथी भी पकड़े गए।तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपितों में सानु आलम, समीर आलम एवं सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपितों में सानू आलम पिछले वर्ष सितंबर महीने में इसी तरह की घटना में जेल जा चुका है। वह हरिहरगंज के अररुआ गांव का रहने वाला है लेकिन मेदिनीनगर के पहाड़ी मोहल्ला में किराए पर रहता है।पिता सब्जी बेचते हैं। समीर आलम भी हरिहरगंज के अररुआ का ही रहने वाला है और पहाड़ी मोहल्ला में ही रहता है, जबकि सूर्य प्रताप साहित्य समाज चौक बड़ा तालाब के पास रहता है।डीएसपी राजेश यादव ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जानकारी दी की 26 मई को एक मोटरसाइकिल पर बैठी एक बच्ची के गले से सोने का लॉकेट काट लिया गया था।इस क्रम में ब्लेड लगने से बच्ची जख्मी हो गई थी और उसे कई टांके लगाए गए थे। उसके मामा चौनपुर के पूर्वडीहा निवासी श्रेयांश कुमार दुबे के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर