मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:57 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर; आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 किया जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन121 बार पढ़ा गया
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बैंड-ताशा पार्टी के सात सदस्यों की मौत, एक गंभीर; आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 किया जाम

रामगढ़, 26 जून (हि.स.)। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर बारलोंग के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-23 जाम कर दिया और सड़क सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।पुलिस के अनुसार, बलसगरा के दो लोग और मरांगमरचा गांव के बैंड-ताशा पार्टी के सदस्य एक कार्यक्रम के सिलसिले में सवारी वाहन से मरांगमरचा पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वाहन में छह अन्य सदस्यों को लेकर सभी बलसगरा लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे एक ट्रक ने ओवरटेक करने के क्रम में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों, रजरप्पा थाना पुलिस तथा आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया।रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए आठ घायलों में से सात को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे रिम्स, रांची रेफर किया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े पिंटू ने बताया कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। इनमें दो लोग बलसगरा तथा छह लोग मरांगमरचा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, सभी मृतकों की औपचारिक शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आकर सवारी वाहन को टक्कर मारने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।घटना के बाद मृतकों के परिजनों 6प्रदर्शनकारियों ने सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट की स्थापना, डिवाइडर निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा दुर्घटना-रोधी स्थायी उपायों की मांग की।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ अनूप रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम रज्जा, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। प्रशासन ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।--

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर