मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:54 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिशनई दिल्ली, 01 मार्च । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज (बुधवार) सुबह मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा चल रही है। मौसम सर्द हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर बादलों का डेरा है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में अगले तीन-चार घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।उल्लेखनीय है कि भारत में 1877 के बाद से इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा और औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसे ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से जोड़ते हुए मंगलवार को यह जानकारी दी थी। इस विभाग ने कहा था कि देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।आईएमडी के हाइड्रोमेट और एग्रोमेट एडवाइजरी सर्विसेज के प्रमुख एससी भान ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मार्च में लू की संभावना कम है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और मई में चरम मौसम स्थिति का अनुभव हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर