मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली बचत से कम होगा बिजली बिल, पर्यावरण भी रहेगा सुरक्षित : विक्रम सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन93 बार पढ़ा गया
बिजली बचत से कम होगा बिजली बिल, पर्यावरण भी रहेगा सुरक्षित : विक्रम सिंह

हिसार: बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) एवं उत्तर हरियाणा बिजलीवितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने उपभोक्ताओं से ऊर्जा संरक्षणको अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटीसावधानियां अपनाकर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरणसंरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बुधवार काे बिजली वितरण निगमों द्वारा जारी जागरूकता संदेशमें उपभोक्ताओं को ऊर्जा दक्ष एलईडी बल्बों के उपयोग, अनावश्यक रूप से चल रहे विद्युतउपकरणों को बंद रखने तथा उपयोग में न होने पर चार्जर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणोंके प्लग निकालने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही ऊर्जा दक्ष उपकरणों को प्राथमिकता देने,भवनों की छत एवं दीवारों का उचित इन्सुलेशन कराने तथा सौर ऊर्जा को अपनाने पर विशेषजोर दिया गया है।प्रबंध निदेशक ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक बचत का माध्यम नहीं है,बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरणसुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने डीएचबीवीएन एवं यूएचबीवीएनके सभी उपभोक्ताओं से बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा ऊर्जा बचत अभियान में सक्रियभागीदारी निभाने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर