मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल कोर्ट में हाई अलर्ट, पुलिस की मॉक ड्रिल और डॉग स्क्वाड की सघन तलाशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल कोर्ट में हाई अलर्ट, पुलिस की मॉक ड्रिल और डॉग स्क्वाड की सघन तलाशी

कैथल। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को कैथल के न्यायिक परिसर में पुलिस ने व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान डॉग स्क्वाड और पुलिस की विभिन्न टीमों ने कोर्ट परिसर के हर हिस्से की गहन जांच कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पुलिस की तैयारियों को परखना और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने न्यायिक परिसर के प्रवेश और निकास मार्गों, पार्किंग, अदालत कक्षों और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की। डॉग स्क्वाड की मदद से पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके।

ड्रिल के दौरान परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं कोई लावारिस बैग, संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे स्वयं छूने या नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।

डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने बताया कि समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित करने का उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली और आपातकालीन प्रतिक्रिया को और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। यदि लोग सतर्क रहकर समय पर सूचना दें, तो कई संभावित घटनाओं को होने से पहले ही रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार ऐसे सुरक्षा अभ्यास करती रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर