मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 2:54 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा में जहरीली शराब से चार साल में हुई 50 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

सरकार की ओर से गृह मंत्री अनिल विज ने सदन में पेश की रिपोर्ट

विधानसभा में विधायक भारत भूषण बतरा ने पूछा था सवाल

चंडीगढ़,

26 फरवरी । हरियाणा की मनोहर सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान

यानी लगभग चार साल में पूरे प्रदेश में जहरीली शराब पीने से अब तक 50 लोगों

की मौत हुई है। यह जानकारी राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को

विधानसभा में दी।

गृह राज्य मंत्री विज विधानसभा में रोहतक विधायक

भारत भूषण बतरा के सवाल का जवाब दे रहे थे। विज ने बताया कि पहली नवंबर,

2019 से 31 जनवरी, 2024 तक की अवधि में अवैध शराब मामले में सोनीपत में 17,

अंबाला व यमुनानगर में तीन-तीन, कुरुक्षेत्र में दो, पानीपत में छह तथा

भिवानी में तीन मामले सामने आए। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री में कुल 42

मुकदमे दर्ज किए और इन मामलों में भादंसं की धारा-173 के तहत आरोप-पत्र

प्रस्तुत किए। इनमें से 1 मुकदमा रद्द हो गया, जबकि तीन पर अभी जांच चल रही

है। पुलिस ने अवैध शराब मामले में 539 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

विज

ने बताया कि इसी अवधि में फरीदाबाद में पांच, सोनीपत में पंद्रह, अंबाला

में दो, यमुनानगर में 18 तथा पानीपत में 10 लोगों की मौत जहरीली शराब के

सेवन की वजह से हुई। विज ने कहा कि जब कभी अवैध व नकली शराब की बिक्री के

बारे में सूचना मिलती है तो पुलिस आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों

के साथ मिलकर नियमित रूप से संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जाती है। जुलाई

2023 में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की स्थापना की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर