मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:33 · नई दिल्ली संस्करण

समाज को प्रेरणा देने का कार्य करता है बजरंग दल : आनंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार,। विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल का शौर्य

प्रशिक्षण वर्ग गुरुकुल महाविद्यालय के प्रांगण में आठ दिवसीय जारी है।

प्रशिक्षण वर्ग 31 मई तक चलेगा।

बजरंग दल के शौर्य

प्रशिक्षण वर्ग में आज विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद

ने बजरंग दल की स्थापना, उद्देश्य और उपलब्धियां विषय पर युवा

शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 8 अक्टूबर सन 1984 को बजरंग

दल का जन्म श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से हुआ था।

संघर्ष से जन्म लेकर

हिंदुत्व के लिए, गौरक्षा के लिए, हिन्दू कन्या, मठ मन्दिर, साधु संतों की

रक्षा के लिए सतत संघर्ष का संकल्प लेकर हिन्दू समाज को सेवा सुरक्षा

संस्कार के माध्यम से संगठित कर राष्ट्रीय विचारों का प्रबोधन कर युवा

शक्ति को खड़ा करना बजरंग दल का कार्य है। युवाओं में सामाजिक संस्कारों के

साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का जागरण करने का काम बजरंगदल के माध्यम से किया जाता

है।

रक्तदान शिविर, आपदा प्रबंधन, कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास,

धर्म जागरण हेतु मठ मंदिरों में सत्संग, जागरण, श्रीहनुमान चालीसा एवं

सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन इत्यादि बहुत से रचनात्मक कार्यों द्वारा बजरंग

दाल सेवा कार्यों में अपना योगदान समाज को दे रहा है। अपने देश एवं

राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति निष्ठावान ये बजरंगी देश और समाज में

प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में संलग्न है, जो असमय होने वाले

प्रत्येक घात-प्रतिघात का समुचित प्रतिकार करने की प्रेरणा समाज के अंदर

देने का काम करता है।

रविदेव आनंद ने कहा कि मर्यादा

पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के कार्य के लिए हनुमान सदा उपस्थित रहे है,

उसी प्रकार आज के युग में प्रभु श्रीराम जी के कार्य के लिए यह बजरंगियों

की टोली बजरंग दल के रूप में कार्य करेगी।

बजरंग दल के

शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवा बजरंगियों को राष्ट्रभक्ति और देवभक्ति के

प्रति समर्पण की शिक्षा देते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने

कहा कि इस राष्ट्र मंदिर के सजग प्रहरी बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के अनथक

सामाजिक कार्यों एवं अन्यान्य प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाये कम है।

बजरंगदल किसी के विरोध में नही बल्कि हिन्दूओं को चुनौती देने वाले असमाजिक

तत्वों से रक्षा के लिये है।

बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण

वर्ग में प्रमुख रूप से सौरभ चौहान, शिवप्रसाद त्यागी, भूपेंद्र सैनी,

बलराम कपूर, नवीन तेश्वर, जीवेंद्र तोमर, रोहित शास्त्री, अक्षय शर्मा,

अमित मुल्तानिया, अमित कुमार, कुलदीप कुमार, विकास, अर्जुन के साथ

व्यवस्थाओं के निमित्त अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर