मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 10:22 · नई दिल्ली संस्करण

फरार चल रहे आरोपित को उज्जैन से दबोच लाई पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये के आम लूट ले जाने के मामले

में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार

कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना भगवानपुर

क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर निवासी शाहदत राणा पुत्र महमूद ने 2 अगस्त 2023

को भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर ट्रक सं. एचआर 55 वी 7812 में फर्जी नम्बर

प्लेट एमएच 04 जीआर 4878 लगाकर उसके तीन लाख रुपये के आम गन्तव्य स्थान तक

न पहुंचाने व धोखाधड़ी कर आमों को लूट लेने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज

कराया था। इस मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की गठित टीम की

गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से वांछित

आरोपित को उर्दुपुरा जीवाजीगंज जनपद उज्जैन मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर

लिया। आरोपित का नाम वैभव गहलोत पुत्र रविन्द्र गहलोत निवासी जीवाजीगंज

जनपद उज्जैन मध्य प्रदेश बताया गया है। पुलिस आरोपित को हरिद्वार ले आई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर